पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर एलआरपी क्रॉसिंग के पास शनिवार की देररात खड़ी गन्ना लदी ट्रॉली से राजापुर मंडी की बुलेरो भिड़ गई, जिसमें बुलेरो सवार दो मंडी समिति कर्मचारी और दो होमगार्ड घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर हैै।
मंडी समिति के कर्मचारी लक्ष्मीनारायन तिवारी और धनपाल सिंह शनिवार की रात करीब साढ़े 12 बजे खाना खाने के लिए बुलेरो से पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर स्थित शेरे पंजाब ढाबा जा रहे थे, उनके साथ में दो होमगार्ड सदर कोतवाली के थाना के बंजरिया गांव निवासी जितेंद्र और नीमगांव के गांव भनवापुर निवासी प्रमोद कुमार यादव भी थे।
रास्ते में राजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी गन्ना लदी ट्रॉली को बुलेरो चालक देख नहीं सका और गाड़ी उससे जा टकराई। गति कम होने से भीषण हादसा नहीं हुआ, फिर भी गन्ने की चपेट में आकर चारों लोग घायल हो गए। सभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सूचना पाकर मंडी सचिव उमेश यादव भी हाल जानने पहुंचे और इलाज की बावत चिकित्सकों से बातचीत की।