फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटी

Sat, 03 Jan 2015 04:42 PM IST
शारदानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
खंभारखेड़ा चीनी मिल में गन्ना तुलवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर लौट रहे किसान को बोलेरो सवार सशस्त्र बदमाशों ने थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव अचाकापुर के पास ओवरटेक कर रोक लिया। असलहों के बल पर उससे ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

फिर युवक को गन्ने के खेत में बांधकर डाल गए। किसी तरह बंधनमुक्त होने के बाद वह घर पहुंचा। उसके बाद रात में ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई। घटना से इलाके में दहशत है।
थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के बालकरामपुरवा निवासी रमाकांत का पुत्र रोहित शुक्रवार को खंभारखेड़ा मिल पर गन्ना बेचने गया था।
रात साढ़े आठ बजे के करीब वह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर लौट रहा था। बताते हैं अचाकापुर गांव के निकट पीछे से एक बोलेरो ओवर टेक कर सामने आ गई। जब तक रोहित कुछ समझ पाता कि उसमें से उतरे हथियार बंद लोगों ने रोहित को कब्जे मे ले लिया।
विज्ञापन

बदमाश रोहित को गन्ने के खेत मे खींच ले गए और उसके हाथ पैर बांध दिए। इस बीच तीन बदमाश रोहित से मोबाइल और ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गए, जबकि कुछ रोहित पर निगरानी रखने लगे। करीब दो घंटे बाद सभी बदमाश बोलेरो में सवार होकर फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंचे युवक ने परिवार वालों को आपबीती बताई।
परिवार वालों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर-ट्रॉली का सुराग नहीं लगा पाई है। इंस्पेक्टर केपी सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट की रिपोर्ट दर्ज कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
एक माह पूर्व भी लूटा था ट्रैक्टर
खंभारखेड़ा और इसके आसपास का क्षेत्र क्राइम जोन बनता जा रहा है। कुछ ही दिन पहले सुहेला निवासी कौशल वर्मा से बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली लूट ली थी और उसे बांधकर पानी भरी खाई में डाल गए थे। हालांकि कुछ घंटे बाद लूटा गया वहन बरामद हो गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें