फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के निकास को लेकर दो पक्ष भिड़े

Sat, 03 Jan 2015 04:31 PM IST
महेवागंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के जमकोहना गांव में शनिवार सुबह बरसाती पानी के निकास को लेकर दो पड़ोसियों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान बीच बचाव करने आई एक बुजुर्ग महिला मामूली रूप से घायल हो गई। दोनाें पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात हुई बारिश में जमकोहना गांव के गलियारों में बरसात का पानी भर गया था। पानी निकास को लेकर गांव के छैलू और पड़ोसी गुल्ले के परिवारों के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो नौबत हाथापाई तक जा पहुंची। इस दौरान बीच-बचाव करने आई छैलू की मां चोट खा बैठीं। गांव के लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने चौकी पुलिस  को तहरीर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें