फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोदावरी मेयर के घर पर विस्फोट

Thu, 25 Jan 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

कैलाली जिले की गोदावरी नगरपालिका के मेयर के घर में अज्ञात समूह ने प्रेशर कूकर बम से विस्फोट कर दिया, जिससे घर की दीवारों और छत में दरार पड़ गई। बम विस्फोट से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

कैलाली जिला मुख्यालय धनगढ़ी से 15 किमी दूर स्थित अतरिया में स्थित गोदावरी नगरपालिका के मेयर हरी सिंह साउंद के घर में अज्ञात समूह ने घर के पीछे गड्ढे में एक प्रेशर कूकर बम रख दिया। जिससे एक जोरदार धमाका हुआ। घर और आसपास के लोग नींद से जाग गए और मेयर के घर पर भीड़ लग गई। बम विस्फोट से घर की दीवारें और छत में कई जगह दरारें पड़ गई है। हालांकि इस बम विस्फोट में कोई जनहानि नहीं हुई है। सुबह घटना स्थल पर देखने वालो की खासी भीड़ भाड़ लगी रही। मौके पर पहुंची मालखेती पुलिस थाना के निरीक्षक गणेश बहादुर विष्ट ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें