फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू (रा) जिलाध्यक्ष को घर से किया गिरफ्तार

Fri, 16 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
आपत्तिजनक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डेरा डाला
विज्ञापन

फत्तेपुर पुलिस चौकी के बाहर किया था प्रदर्शन 
गोहत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए फत्तेपुर पुलिस चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) के जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला उर्फ श्यामू को गिरफ्तार कर लिया है। इससे संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। राष्ट्रीय महासचिव राजेश सिंह चौहान ने शुक्रवार को पुलिस/प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर हाईवे जाम करने का एलान किया है। 
विज्ञापन

बता दें कि मैगलगंल थाना क्षेत्र के गांव अलीनगर में करीब एक पखवाड़ा पहले हुई गोहत्या के मामले में भाकियू जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की, जिससे नाराज भाकियू ने फत्तेपुर पुलिस चौकी के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की थी। इसके बाद मितौली एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला समेत 19 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस कड़ी में इंस्पेक्टर अजय सिंह बृहस्पतिवार की सुबह भाकियू जिलाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला के घर पहुंचे और बातचीत के दौरान ही जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी संगठन पदाधिकारियों को हुई, जिसके बाद कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगने लगा है। भाकियू ने गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को हाईवे जाम कर प्रदर्शन का एलान किया है। वहीं पुलिस-प्रशासन भी प्रदर्शनकारियों से निपटने की तैयारी में जुट गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें