कोतवाली क्षेत्र में बदमाशों ने व्यापारी की बाइक ओवरटेक कर लखीमपुर से लौटते समय गांव महादेव पुलिया के पास नगदी और किराने का सामान लूट लिया। इसके बाद व्यापारी की बाइक का प्लग निकालकर फरार हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव महादेव निवासी किराना व्यापारी मकसूद अपनी बाइक से लखीमपुर से लौट रहा था, रास्ते में टहारा महादेव पुलिया के पास पीछे से आए दो बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर व्यापारी को रोक लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में असलहे दिखाकर छह हजार की नगदी और करीब आठ हजार रुपये कीमत का किराने का सामान लूट लिया। बदमाशों ने व्यापारी की बाइक का प्लग निकालकर पुलिया के नीचे गिरा दिया और फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।