बिना हेलमेट चला रहा था बाइक
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भव्वापुर कलां में एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में बिना हेलमेट बाइक चला रहे 40 वर्षीय रामादल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा साथी घायल हो गया। घायल साथी की मानें तो चालक नशे में थे, जिससे दुर्घटना हुई।
गांव भौव्वापुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी रामादल ने पहले गांव में ही शराब पी। बाद में गांव के ही राहुल को बाइक पर बैठाकर चल दिया। ग्रामीणों के मुताबिक रामादल ने बाइक को तेज रफ्तार देकर दोनों हाथ से हैंडल छोड़ दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक पेड से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रामादल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी राहुल मामूली चोट आई। घायल राहुल ने भी हाथ छोड़कर बाइक चलाने और शराब के नशए में होने की बात बताई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है