फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल के सहायक प्रबंधक समेत दो को पीटा, घायल

Fri, 10 Mar 2017 12:40 AM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिल की जमीन जोतने से मना करने पर बोला हमला 
एसडीएम, सीओ ने घटना स्थल का किया निरीक्षण, रिपोर्ट दर्ज 
 थाना पसगवां के कस्बा जंगबहादुरगंज क्षेत्र में खेत जोतने से मना करने पर पिपरोला कुंअरपुर के एक युवक ने अपने करीब 12 साथियों के साथ डीएससीएल शुगर मिल अजबापुर के सहायक महाप्रबंधक सुरक्षा एवं प्रशासन सतीश चंद्र लाल और वरिष्ठ प्रबंधक विधि सुनील सिंह के साथ मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। एसडीएम और सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और घायल अधिकारियों से घटना के बाबत जानकारी ली। पुलिस ने बलवा समेत कई गंभीर धाराओं में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डीएससीएल शुगर मिल के सहायक महाप्रबंधक सुरक्षा एवं प्रशासन सतीश चंद्र लाल ने बताया कि बुधवार की शाम को मिल कर्मी जंगबहादुर ने बताया कि मिल की जमीन पर पिपरोला कुंअरपुर निवासी राजेंद्र सिंह का परिवार अवैध कब्जा कर रहा है, जिस पर वह मिल के वरिष्ठ प्रबंधक विधि सुनील कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और देखा कि शैलेंद्र कुमार सिंह ट्रैक्टर से जमीन की जुताई कर रहा था और 10-15 लोग लाठी डंडे, अवैध असलहे लेकर खड़े थे। जब उन्होंने खेत जोतने से मना किया तो शैलेंद्र कुमार सिंह आदि ने लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि शैलेंद्र ने सतीश चंद्र लाल के सिर पर लाठी मार दी, जिससे वह खून से लथपथ हो गए और गश खाकर गिर गए। वरिष्ठ प्रबंधक विधि सुनील कुमार सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया। वरिष्ठ प्रबंधक विधि की जानकारी पर एसडीएम नागेंद्र कुमार, सीओ एलडी भारती पसगवां कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी भाग निकले। पुलिस ने सहायक महाप्रबंधक सुरक्षा एवं प्रशासन की ओर से शैलेंद्र सिंह को नामजद कर 10-15 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506, 441, 308 और 7 क्रिमनल अमेंडमेंट एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने घायलों का सीएचसी पसगवां में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर सतीश चंद्र लाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ एलडी भारती ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें