फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजौरिया गांव के दो घरों से लाखों की चोरी

Tue, 21 Apr 2015 09:06 PM IST
पलियाकलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के बिजौरिया गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों से नगदी और जेवरात समेत लाखों का माल पार कर दिया। चोरों ने यहां से कुछ दूर सइदपुरवा के एक घर में भी चोरी की कोशिश की लेकिन लोगों के जाग जाने से वह कामयाब नहीं हो सके।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। चोरी से लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा भी है। उनका कहना है कि यहां रात गश्त महज दिखावा है। चोर सबसे पहले हरजिंदर सिंह के घर घुसे और अलमारी के लॉकर से करीब सात तोले सोने के मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमके, हार, कपड़े, करीब 40 हजार की नगदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। चोरी की जानकारी गृहस्वामी को सुबह करीब 4.30 बजे हुई, जब वह सोकर उठे, घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी से उनके घर में कोहराम मच गया। चोरों ने दूसरी घटना को यहां के निवासी मान सिंह के घर अंजाम दिया। चोरों ने यहां अलमारी का लॉक तोड़कर करीब डेढ़ तोले सोने के जेवरात, सात हजार रुपये की नगदी समेत कपड़े आदि लाखों रुपये का माल पार कर दिया। यहां भी चोरी की जानकारी घरवालों को जागने के बाद हुई। चोर इतने पर भी न माने और यहां से कुछ दूर स्थित सइदपुरवा गांव में चंद्रिका के घर घुसने की भी कोशिश की, लेकिन घरवाले जाग गए तो चोरों को भागना पड़ा। बिजौरिया में चोरों ने एक खेत में माल समेट लिया और खाली बक्से आदि खेत में छोड़ कर फरार हो गए। कई घरों मे हुई चोरी से जहां लोगों में खौफ है, वहीं पुलिस के खिलाफ गुस्सा भी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के रात गश्त के दावे सिर्फ कागजी हैं और चोर इसी का फायदा उठा गए। फिलहाल पुलिस ने दोनो चोरियों का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें