फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Tue, 05 May 2015 10:23 PM IST
मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव ओदारा में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में लटकता हुआ मिला। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायके पक्ष ने ससुरालियों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ओदारा निवासी निर्मल मिश्रा की शादी दो वर्ष पहले सीतापुर के महोली थाना के गांव टिकरा निवासी शिवप्रसाद की पुत्री 20 वर्षीय श्रुति देवी के साथ हुई थी। मंगलवार को शिवप्रसाद ओदारा गांव पहुंचे, तो श्रुति का शव घर के कमरे में कपडे़ टांगने के लिए बनी अरगनी में साड़ी से लटकता हुआ मिला। मृतका के पिता शिवप्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना पड़ोसियों द्वारा मिली। घर पहुंचने पर निर्मल के घर के दरवाजे पर बाहर से कुंडी लगी हुई थी। जिस कमरे में विवाहिता का शव लटक रहा था, वह कमरा खुला हुआ था। शव से काफी दुर्गंध आ रही थी, जिससे प्रतीत हो रहा है कि शव कई दिनों से लटक रहा था। शिवप्रसाद ने थाने में पति निर्मल, सास और देवरानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ मिथिलेश दीक्षित और एसओ जावेद अख्तर ने मौका मुआयना किया है।
जन्म से नेत्रहीन थी श्रुति : मृतका के पिता शिवप्रसाद ने तहरीर में बताया है कि श्रुति जन्म से नेत्रहीन थी और उसका पति निर्मल भी एक हाथ से विकलांग है। दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद ही शादी हुई थी। आरोप है कि निर्मल दहेज की मांग को लेकर श्रुति को मारता पीटता भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें