फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों की पिटाई कर डनलप-भैंसा लूटे

Sat, 21 Feb 2015 06:12 PM IST
ईसानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बदमाशों ने चीनी मिल से गन्ना बेचकर लौट रहे तीन भाइयों की जमकर पिटाई कर दी और उन्हें बांधकर खेत में डाल दिया। इसके बाद बदमाश डनलप-भैंसा लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

सरसवा निवासी परशुराम का पुत्र प्रमोद गन्ना लेकर ऐरा चीनी मिल गया था। वहां से गन्ना देने के बाद प्रमोद अपने छोटे भाई सुनील और अरविंद के साथ डनलप-भैंसा से घर लौट रहा था। पीड़ितों के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब नौ बजे खमरिया-सरसवा रोड पर गांव से कुछ ही दूरी पर उन्हें छह से सात बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने तीनों भाइयों की तलाशी ली, जिसमें प्रमोद के पास 50 रुपये निकले। तीनों भाइयों के पास नगदी न मिलने से नाराज बदमाशों ने उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद तीनों को रस्सियों से बांधकर खेत में डाल दिया। बदमाश प्रमोद का डनलप-भैंसा भी लूटकर फरार हो गए। इधर तीनों भाई शनिवार की सुबह तक खेत में ही बंधे पड़े रहे। गांव वालों ने उन्हें बंधनमुक्त कराया और घटना की जानकारी दी। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की है और न ही बदमाशों का पता चला है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें