फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बग्गा ने मांगी रंगदारी, पुलिस ने अज्ञात पर लिखी रिपोर्ट 

Sat, 16 Apr 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था में सुधार की तैयारी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
धमकी भरे फोन से दहशत में किसान का परिवार
विज्ञापन

पुलिस की अभिरक्षा से फरार शातिर अपराधी बग्गा सिंह ने निघासन क्षेत्र के एक किसान से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगकर सनसनी फैला दी है। रंगदारी के लिए फोन आने के बाद किसान का परिवार दहशत में है और घर से निकलना बंद कर दिया है। इधर पीड़ित किसान की तहरीर में बग्गा का नाम आने के बावजूद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव जोखीपुरवा निवासी जयप्रकाश मौर्य ने बताया कि उसके मोबाइल पर तीन दिनों से रंगदारी के लिए एक ही नंबर से कई बार फोन आ चुका है। फोन करने वाला अपना नाम बग्गा बताता है। वह कहता है कि पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लो। पैसे की व्यवस्था होने के बाद पैसा कहां लाना है वह स्थान बता दिया जाएगा। एक ही नंबर से तीन बार फोन कर फिरौती मांगे जाने से किसान और उसका परिवार दहशत में आ गया है। डरे सहमे परिवार के सदस्यों ने घर से निकलना बंद कर दिया है। जयप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ  धमकी देने और रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जांच में किसी अन्य व्यक्ति का फोन किया जाना लग रहा है। शीघ्र ही रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें