फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची का हत्यारा गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद

Wed, 27 Jan 2016 06:33 PM IST
सिकंद्राबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव बरगदिया में शनिवार की रात पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद में गोली लगने से हुई नीलम की मौत के मामले में पुलिस ने नामजद हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल तमंचा भी बरामद कर लिया है। वहीं एएसपी एपी सिंह, सीओ मोहम्मदी रमाशंकर सिंह ने एसओ बृजेंद्र सिंह के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के गांव बरगदिया में शनिवार की रात पिता-पुत्र के झगड़े में गोली लगने से राजकुमार की पत्नी नीलम की इलाज के दौरान लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। मृतका की पुत्री पूजा ने चचेरे भाई जोगीश उर्फ जयचंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को आरोपी जोगीश उर्फ जयचंद्र को गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयोग किया गया आलाकत्ल तमंचा बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें