फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात युवक का शव मिला

Wed, 27 Jan 2016 06:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस लाइन के समीप गांव बहरोला के खेत में एक बोरे में बंद युवक का शव बरामद हुआ है। शव पर गला दबाने के निशान मिले हैं। पुलिस का प्रथम दृष्टया मानना है कि कहीं और हत्या कर शव को पहचान छिपाने के लिए यहां फेंका गया है। सदर थाना पुलिस ने खेत के मालिक के बयान पर हत्या व शव को खुदबुर्द करने संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सदर थाना एसएचओ जयवीर सिंह के अनुसार गांव बरहोला निवासी गिर्राज ने मंगलवार को सूचना दी थी कि उनके खेत में एक सफेद रंग का बड़ा बोरा पड़ा हुआ है, जिसमें किसी व्यक्ति का शव है। उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। मृतक की गर्दन पर रस्सी से दबाए जाने जैसे निशान हैं। ऐसा लगता है कि किसी ने हत्या कर पहचान छिपाने के लिए शव को यहां फेंका है।  
पुलिस के अनुसार मृतक पीले रंग की टी-शर्ट, काले रंग की पैंट, लाल-काले रंग की धारीदार जर्सी पहने हुए था व उसके सीधे हाथ पर अंग्रेजी शब्दों में डीए लिखा हुआ है। मृतक ने एक हाथ की अंगुली में छोटी सी अंगूठी व कान में बाली पहनी थी। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें