फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीमगांव में कारीगर के अपहरण का प्रयास

Sat, 16 Jul 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यरो/सिकन्द्राबाद।
विज्ञापन
kidnaping - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शोर होने पर दो सौ मीटर दूरी पर छोड़ा
विज्ञापन

जाग होने पर फायरिंग कर भागे बदमाश
दुकान पर सोते समय खराद कारोबारी थाना नीमगांव के गांव सुतेहरा निवासी 40 वर्षीय गुड्डू का शुक्रवार की रात बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया, बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई भी की। पिटाई के दौरान वह मौका पाकर भाग निकला। उसके भागते समय बदमाशों ने एक फायर किया और भाग निकले। सूचना पर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश की, लेकिन कोई अता-पता नहीं लगा। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 
गांव सुतेहरा निवासी गुडड्ू ने बताया कि वह वर्तमान समय में कसबा सिकन्द्राबाद में परिवार समेत रहते हैं। उनकी गोला रोड पर खराद की दुकान है। शुक्रवार की रात वह दुकान के बाहर पड़े छप्पर में अकेले सो रहे थे। रात करीब 12 बजे सात-आठ बदमाशों ने उन्हें चारपाई पर दबोच लिया। सभी बदमाशों के पास तमंचे और कुछ के हाथों में धारदार हथियार थे। बदमाशों ने उसकी पिटाई की और उसे पैदल करीब दो सौ मीटर दूर छोटे चौराहा के करीब लेकर पहुंचे ही थे कि शोरशाराबा होने पर इसी बीच किसी ने टार्च की रोशनी डाल दी। टार्च की रोशनी पड़ते ही बदमाश सतर्क हो गए। इसी बीच वह मौका पाकर शोर मचाते हुए भागने लगा तो बदमाशों ने उस पर फायर कर दिया, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज पर तमाम ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जिस पर बदमाश भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर सिकन्द्राबाद चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। घटना के बाद से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में हैं। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है और न ही घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिकन्द्राबाद के चौकी प्रभारी सूर्यमणि यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। अपहरण के प्रयास की बात गलत है। रंजिशन मारपीट की घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें