फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते का चाचा ही निकला हत्यारोपी

Thu, 18 Dec 2014 07:33 PM IST
मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में दो माह से लापता बालिका का कंकाल भी गुरुवार को बरामद हो गया। इस मामले में पुलिस ने मृतका के रिश्ते के चाचा को गिरफ्तार कर उस पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बालिका की गला दबाकर हत्या की और रात के समय शव को सरायन नदी के किनारे गड्ढा खोदकर उसी में दफना दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र के गांव नीबां शिवपुरी निवासी जगजीवनराम की आठ वर्षीय पुत्री 16 अक्तूबर को घर के बाहर खेलते हुए लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो परिवारीजनों ने इसकी गुमशुदगी मितौली थाने में दर्ज कराई। इस मामले में छानबीन के दौरान बुधवार को परिवारीजनों के शक जाहिर करने पर पीड़ित के ही घर में पनाह लिए बालिका के फु फेरे चाचा विजय उर्फ  जीवन निवासी बड़ागांव थाना महोली जिला सीतापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जिसकी निशानदेही पर सरायन नदी के किनारे से गड्ढे में दबा बालिका का सिर बरामद हुआ था। एसओ मितौली बृजेंद्र यादव ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने गुनाह कबूल करते हुए बालिका के कंकाल को सरायन नदी के किनारे से बरामद करवा दिया। एसओ का कहना है कि आरोपी बालिका के लापता होने वाले दिन आरोपी शराब के नशे में धुत था और अचानक ही लड़की के गले को दबा दिया, जिससे उसने दम तोड़ दिया। अपने गुनाह को छिपाने के लिए उसने रात के अंधेरे में शव को दफन कर दिया। पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें