फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के माल सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

Tue, 14 Jul 2015 05:27 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला थरवरनगंज में एक दुकान से हुई चोरी के मामले का कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने साइकिल, इंवर्टर बैटरी और चार छोटी बैटरी बरामद की हैं। जबकि उसके दो अन्य साथियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 10 जुलाई की रात को मोहल्ला थरवरनगंज निवासी याकूब अली की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने दो सीसीटीवी कैमरे, इंवर्टर बैटरी, एक साइकिल और ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने एलआरपी स्थित शांति धर्मार्थ के पास से सीतापुर के हरगांव के शिवनगर निवासी दिनेश गौतम को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ में उसके दो और साथियों के नाम सामने आए हैं, जो इस घटना में शामिल थे। उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें