फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में हत्या के मामले में एक गिरफ्तार

Wed, 16 Dec 2015 07:24 PM IST
ममरी (खीरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 हैदराबाद थाना क्षेत्र के झारा गांव में मंगलवार की शाम प्रधानी के चुनाव को लेकर राजीव वर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को नामजद किया है, जबकि एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर घटना के दूसरे दिन एसपी अखिलेश चौरसिया और सीओ गोला एसी श्रीवास्तव ने भी झारा गांव जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मृतक राजीव के पिता रामप्रकाश वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनका चचेरा भाई मनोज वर्मा और परेली निवासी अनिरुद्ध वर्मा प्रधानी का चुनाव लड़े थे। दोनों ही चुनाव हार गए, जिस पर अनिरुद्ध के समर्थक विपिन, मुनेंद्र और मुनेंद्र का साला वीरू मंगलवार की शाम को आए और घर के बाहर बैठे राजीव वर्मा से उलझ गए। दोनों ही एक दूसरे को चुनाव में उतरने के कारण हार का दोषी बता रहे थे। इसी पर बात बढ़ी तो विपिन ने गोट से तमंचा निकालकर राजीव को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई और राजीव का भाई राजकुमार छर्रे लगने से घायल हो गया। एसओ अजय कुमार यादव ने बताया कि मृतक राजीव के पिता रामप्रकाश वर्मा की तहरीर पर तीनों आरोपियों मुनेंद्र वर्मा, विपिन वर्मा निवासी झारा और वीरू निवासी खांड़ेपुर बीसलपुर के खिलाफ हत्या की रपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें से आरोपी मुनेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।
--
गांव में तनाव, पुलिस तैनात
ममरी। राजीव वर्मा की हत्या के बाद झारा गांव में तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर वहां चार सशस्त्र पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। पुलिस कर्मियों ने बताया कि आरोपियों के परिवार फरार हो गए हैं। --
विज्ञापन

फोटो-16 जीएलएपी 10 में।
आरोपी मुनेंद्र की पत्नी घायल
ममरी। इधर आरोपी मुनेंद्र वर्मा की पत्नी नीलम वर्मा ने भी एसओ को तहरीर दी है, जिसमें लिखा है कि जिस वक्त दोनों पक्षों में विवाद हो रहा था, उसी वक्त वह बीच बचाव करने पहुंची तो विपक्षी राजकुमार, राजीव, अनिल, खगेश्वर ने पहले उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे घायल कर दिया। एसओ अजय कुमार यादव का कहना है कि इनका मामला बाद में दर्ज किया जाएगा।
--
महिलाओं ने किया थाने का घेराव
ममरी। बुधवार सवेरे मृतक राजीव वर्मा के परिवार की तमाम महिलाओं ने थाने आकर पुलिस कर्मियों का घेराव किया। उनका कहना था कि आरोपी की पत्नी नीलम झूठा आरोप लगाकर क्रॉस रिपोर्ट लिखाकर अपने पति, देवर को बचाना चाहती है। नामजद तीनों आरेेपियों के खिलाफ यदि कठोर कार्रवाई न हुई, तो वह डीएम और एसपी का दरवाजा खटखटाएंगी, इस पर एसओ ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें