फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक मौत से जूझता रहा अमित

Sat, 04 Jul 2015 10:26 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र मैलानी में मैजिक को बचाने के चक्कर में चीनी मिले के रोलर लाद कर जा रहा दस टायरा ट्रक पेड़ से टकरा गया। इससे ट्रक में लदे रोलर ट्रक की बॉडी तोड़कर ट्रक के अगले हिस्से पर आ गया। इससे ट्रक चालक रोलर के नीचे फंस गया। पुलिस और ग्रामीणों ने लगभग डेढ़ घंटे मेहनत कर जेसीबी और क्रेन की मदद से चालक को निकाला। अमित के दोनों पैर जख्मी हो गए। क्लीनर भी इस घटना में घायल हुआ है।
विज्ञापन

मैलानी-भीरा रोड पर सुबह 8.30 बजे ट्रक संख्या एचआर58/5691 लुधियाना से चीनी मिल के दो रोलर लोड कर जा रहा था। भीरा रोड पर जंगल में सामने से आ रही एक मैजिक को बचाने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा इससे ट्रक एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर होते ही ट्रक में लदे दोनों रोलर ट्रक की बॉडी तोड़ते हुए चालक की सीट के ऊपर आ गए। इससे चालक अमित निवासी ग्राम मूसेपुर थाना नूरपुर जिला बिजनौर उसी में फंस गया। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी मय फोर्स पहुंचे। चालक अमित जिंदगी बचाने की गुहार कर रहा था। तमाम कोशिशों के बावजूद कोई कुछ नहीं कर पा रहा था। पुलिस ने आनन-फानन में जेसीबी मंगवाई गई पर कोई नतीजा नहीं निकला। तब खुटार से क्रेन मंगवाई गई। जेसीबी और क्रेन की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद चालक अमित को रोलर के नीचे से बाहर निकाला जा सका। इसके अलावा ट्रक क्लीनर राम लखन निवासी थाना और कस्बा नूरपुर जिला बिजनौर भी जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को भीरा स्थित एक निजी चिकित्सालय भिजवाया और वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
अलग हो गया केबिन
मैलानी। दुर्घटना में ट्रक का केबिन अलग हो गया। इसी कारण चालक ट्रक में लदे रोलर के नीचे फंस गया। ट्रक में दो रोलर लदे थे। देखने से मौके पर ट्रक की खाली बॉॅडी ही नजर आ रही थी।
विज्ञापन

दस टन वजनी था एक रोलर
मैलानी। ट्रक में चीनी मिल के दो भारी भरकम रोलर लदे थे। एक रोलर गुलरिया चीनी मिल जा रहा था जबकि दूसरे का कुछ पता नहीं चला। मौके पर पंहुचे गुलरिया चीनी मिल के एक कर्मचारी ने बताया एक रोलर का वजन दस टन है और एक ट्रक में एक ही रोलर लोड होना चाहिए था, लेकिन दो रोलर लाद लिए गए। शायद ओवरलोड के चलते ही ट्रक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गया।
कमलजीत और टोनी के जज्बे को सलाम
मैलानी। कहते हैं कि जिसका कोई नहीं, उसका तो खुदा है यारों। यह कहावत यहां भी चरितार्थ हुई। पलिया ट्रक यूनियन के सदस्य कमलजीत अपनी कार से दवा लेने लखनऊ जा रहे थे इसी बीच भीरा से आगे जंगल में रोलर के नीचे फंसे चालक अमित को देख उनसे नहीं रहा नहीं गया। वह फौरन मदद में लग गए और उनके साथी भीरा के टोनी भी उनकी मदद में लग गए दोनों ने अपनी यात्रा बीच में ही छोड़ दी। उन्होंने ही अपनी देखरेख में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। हर कोई उनके इस कार्य की सराहना करता नजर आया। कमलजीत ने ट्रक मालिक से संपर्क किया और मालिक के आने तक वहीं रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें