फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक का लाकर काटकर चोरी का प्रयास 

Wed, 07 Dec 2016 10:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर/खीरी टाउन।
विज्ञापन
chori - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खिड़की तोड़कर बैंक के अंदर घुसे चोर, सीसीटीवी कैमरे के काट डाले तार
विज्ञापन

थाना खीरी क्षेत्र के गांव चहमलपुर में स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा अटकोहना की पीछे की दीवार में लगी खिड़की चोरों ने तोड़ दी और अंदर घुस गए। चोरों ने सीसीटीवी के तार काट दिए और लाकर को गैस कटर से काटने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची पुलिस और बैंक के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक शाखा अटकोहना गांव चहमलपुर में स्थित है। मंगलवार की रात चोरों ने पहले बैंक की पिछली दीवार में लगी खिड़की उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन जब कामयाबी नहीं मिली तो लोहे की पत्तियां काट दी और बैंक के अंदर घुस गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट डाले। चोरों ने पूरी बैंक खंगाली। गैस कटर से लाकर को भी काटने का प्रयास किया, लेकिन काटने में सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब कर्मचारियों ने बैंक खोला, वहां रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ था और सीसीटीवी कैमरे के तार टूटे थे। यह देख बैंक कर्मचारियों के होश उड़ गए। शाखा प्रबंधक पूजा सचान ने घटना की सूचना बैंक अधिकारियों और पुलिस को दी। सूचना पर लीड बैंक मैनेजर एके द्विवेदी समेत कई बैंक अफसर और एसओ जावेद अख्तर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि लाकर में 1.60 लाख रुपये का कैश था। लीड बैंक मैनेजर एके द्विवेदी ने बताया कि लॉकर के दरवाजे पर कालिख के निशान मिले हैं, जिससे साफ है कि चोरों ने गैस कटर से लाकर को काटने का प्रयास किया है। पुलिस भी गैस कटर का उपयोग करने की बात से इंकार नहीं कर रही है। एसओ जावेद अख्तर ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें