फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम और किसान की हत्या  कर लूट के मामले का खुलासा

Wed, 08 Jun 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चार बदमाशों से 4.25 लाख नकद, बाइक और तमंचे बरामद
विज्ञापन

सर्विलांस की मदद से मिली बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी
पकड़े गए बदमाशों पर कई थानों में मुकदमे हैं दर्ज
खुलासा करने वाली टीम को मिला 26 हजार ईनाम
 सदर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े बैंक से रुपये निकालकर जा रहे मुनीम को गोली मारकर आठ लाख की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पकड़े गए चार बदमाशों के पास से 4.25 लाख रुपये, बाइक और तमंचे बरामद हुए हैं। इन्हीं लुटेरों ने एक माह पूर्व धौरहरा क्षेत्र में भैंस बेचकर जा रहे किसान की हत्या कर 56 हजार रुपये लूट लिए थे, जिसका खुलासा भी पुलिस ने कर दिया है। खास बात यह है कि बदमाशों की लोकेशन दोनों घटनास्थल पर मिली है। दोनों घटनाओं का खुलासा करने में सफल रही टीम को डीआईजी ने 10 हजार, एसपी ने पांच और व्यापारी ने 11 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप देने की घोषणा की है। 
पुलिस लाइंस सभागार में एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि 27 मई को रानीगंज निवासी चीनी के थोक व्यापारी राजे गुप्ता के मुनीम शिव कॉलोनी निवासी दाताराम गुप्ता को गोली मारकर बदमाशों ने आठ लाख रुपये लूट लिए थे। इसके खुलासे को सीओ सिटी एमपी सिंह के नेतृत्व में सदर कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीम लगाई गई थी। एसपी ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर देवकली रोड पर विष्णुपुर गांव जाने वाले मार्ग पर पुलिया के पास से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इनकी पहचान संदीप वर्मा निवासी इच्छारामपुरवा थाना फूलबेहड़, आशीष वर्मा निवासी ढकेरवा चौराहा थाना निघासन, प्रताप मौर्य और मनोहर लाल मौर्या निवासी लठिया थाना फूलबेहड़ के तौर पर हुई। पूछताछ में अभियुक्तों ने मुनीम से लूट की घटना स्वीकार की। मुनीम को गोली संदीप वर्मा ने मारी थी। 
विज्ञापन

 
मुनीम लूटकांड का एक अभियुक्त अभी फरार
पूछताछ में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि मुनीम से हुई लूट की घटना में निघासन के गांव जोखेपुरवा निवासी लवकुश मौर्या भी शामिल था, जो पुलिस की पकड़ में अभी नहीं आया है। वहीं पकड़ा गया मनोहरलाल मौर्या धौरहरा में हुई मर्डर और लूट की घटना में शामिल था। 
 
तीन बदमाशों ने धौरहरा में हत्या कर लूटे थे 56 हजार
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव बबुरी निवासी किसान मथुरा 26 अप्रैल को भैंसा बेचकर घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और 56 हजार रुपये लूट लिए थे। इस घटना का खुलासा करते हुए एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त आशीष वर्मा ने लूट का विरोध करने पर मथुरा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जबकि उसके साथ फूलबेहड़ के गांव लठिया निवासी मनोहर लाल मौर्या और प्रताप मौर्या भी शामिल थे। पुलिस ने मथुरा से लूटे 56 हजार में से 40,500 रुपये बरामद करने का दावा किया है। 
 
इन बदमाशों से हुई बरामदगी
पुलिस के मुताबिक संदीप वर्मा के पास से 1.50 लाख रुपये, एक तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। इसी तरह अभियुक्त आशीष वर्मा से 1.30 लाख रुपये, तमंचा, प्रताप मौर्या से 1.45 लाख, चाकू और मनोहर लाल से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। संदीप मौर्या पर पांच, आशीष वर्मा पर चार, प्रताप मौर्या पर पांच और मनोहर लाल पर चार मुकदमे लूट, जानलेवा हमले के पहले से दर्ज हैं। 
विज्ञापन

 
तो खुलासे में पुलिस को नाको चने चबाने पड़े 
धौरहरा में मर्डर और लूट की घटना के खुलासे में धौरहरा पुलिस नाकाम हो चुकी थी। वहीं 27 मई को शहर में मुनीम से लूट का खुलासा करने में पुलिस के हाथ घटनास्थल से कोई क्लू नीं मिला था। लिहाजा घटना का जल्द खुलासा करना टीम लीडर सीओ सिटी एमपी सिंह के सामने कड़ी चुनौती साबित हो रहा था। सीओ सिटी बताते हैं कि सर्विलांस की मदद से घटना के समय मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस कराई गई, लेकिन शुरू में कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद धौरहरा में हुई घटना के समय की मोबाइल लोकेशन से शहर में हुई वारदात के समय प्राप्त मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस कराई गईं तो एक दोनों नंबर घटनास्थलों पर ट्रेस हो गया, जिसके बाद पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर अपराधियों तक पहुंचने में कामयाब रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें