लखीमपुर खीरी/धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमेठी में सोमवार को 16 वर्षीय किशोरी ने आत्मदाह का प्रयास किया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। कारणों को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अमेठी निवासी छोटेलाल की पुत्री 15 वर्षीय अनीसा ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से उसे बचाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया था। 90 फीसदी शरीर झुलसने के कारण इलाज के दौरान पीड़िता ने दम तोड़ दिया।