फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद में फायरिंग, ननद-भाभी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
07एलकेएच 301, 302, 303
विज्ञापन



पारिवारिक विवाद में फायरिंग, ननद-भाभी की हत्या
ससुराल और मायके पक्ष में हुआ खूनी संघर्ष
दोनों पक्षों के छह लोग नामजद, शादी के बाद से पति-पत्नी में चल रही थी अनबन
पांच साल पहले हुई थी शादी
चार दिन पहले ही मायके से आई थी बहू

मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। पारिवारिक कलह में बहू की सूचना पर आए मायके वालों से हुए विवाद और खूनी संघर्ष में ननद और भाभी की गोली लगने से जान चली गई। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्ष मौके से भाग निकले। घर में किसी के न होने के कारण सत्य प्रकाश मिश्र के मकान में पुलिस ने ताला लगा दिया। मौके पर जुटी भीड़ को भी पुलिस ने खदेड़ दिया। मामले में ससुराल और मायके पक्ष के तीन-तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
कोतवाली पसगवां के गांव नयागांव जाट निवासी अवधेश मिश्रा ने अपनी पुत्री प्रियंका (30) की शादी पांच वर्ष पूर्व ग्राम बिलंदपुर वर्तमान पता पूर्वी लखपेड़ा मोहम्मदी के सत्यप्रकाश मिश्र के पुत्र अमित मिश्र के साथ की थी। अवधेश का आरोप है कि प्रियंका के ससुर सत्यप्रकाश पति अमित और सास रेखा देवी उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। पहले भी ये लोग उसकी हत्या का प्रयास कर चुके थे। उनके अनुसार प्रियंका 5 दिन पहले ही विदा होकर ससुराल मोहम्मदी आई थी। यह लोग पांच जुलाई से उसे खाना नहीं दे रहे थे। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि छह जुलाई की शाम करीब आठ बजे रात सत्यप्रकाश ने उन्हें फोन कर बताया कि तुम्हारी लड़की को मार रहे हैं आकर देख लो। अवधेश का कहना है कि जब वह लड़की के घर (मोहम्मदी) आये तो ये लोग लड़की को मारपीट रहे थे। जैसे ही वह उसके घर पहुंचे तो अमित ने प्रियंका के गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी कहा गया है कि सत्यप्रकाश ने उनके ऊपर भी फायर किया तो आत्मरक्षा में हवाई फायर किया। पुलिस ने अवधेश की तहरीर पर दामाद अमित मिश्र, समधी सत्यप्रकाश और समधिन रेखा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उधर सत्यप्रकाश मिश्रा की तहरीर के अनुसार, समधी अवधेश मिश्र और उसके भाई आदेश मिश्र आए और दरवाजे पर बैठे पुत्र अमित मिश्रा को लाठी डंडों से पीटने लगे। आदेश ने अपने भाई अवधेश की लाइसेंसी बंदूक की बटों से मारा। इसी बीच पुत्री खुशबू (23) के विरोध करने पर आदेश ने फायर कर दिया, जिससे उसकी गोली खुशबू को लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह भी कहना है जब उसने अपने बचाव में लाइसेंसी बंदूक से फायर किया तो बहू प्रियंका को गोली लग गई जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बहरहाल पुलिस ने सत्यप्रकाश की तहरीर पर समधी अवधेश मिश्रा, उसके भाई आदेश मिश्रा और अवधेश मिश्रा की पत्नी के खिलाफ मारपीट और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


वर्जन....
पारिवारिक कलह में हुए विवाद में फायरिंग से ननद और भाभी की जान चली गई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से तीन तीन लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई गई है। दोनों पक्षों के तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामलाल वर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें