फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी ने बार्डर पर बढ़ाई चौकसी, तलाशी अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/गौरीफंटा। भारत-नेपाल की सीमाओं पर लगातार तस्करी के माल की हो रही बरामदगी के बाद एसएसबी सतर्क हो गई है, जबकि संपूर्णानगर बॉर्डर पर दो करोड़ की चरस बरामदगी के बाद एसएसबी ने बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाते हुए आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन

एसएसबी ने भारत से नेपाल व नेपाल से भारत आने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली। पूछताछ के बाद ही दोनों तरफ के वाहनों को इधर से उधर क्रॉस होने दिया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि सीमाओं पर लगातार तस्करी बढ़ रही है जिसको लेकर एसएसबी सतर्क है। बताया कि एसएसबी ही लगातार माल बरामदगी कर रही है जिससे तस्करों के हौसले पस्त हो गए हैं। सीमा पर सतर्कता बढ़ने से वाहन चालकों में भी हड़कंप मचा रहा। इसके साथ ही दैनिक वस्तुएं ले जाने वाले लोग भी खासे परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें