फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ का शव नाले में मिला, सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के बीचोबीच मेला मार्ग पर मंगलवार की सुबह नाले में करीब 50 साल के व्यक्ति का शव देखे जाने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। शिनाख्त न होने पर पुलिस शव पोस्टमार्टम हाउस पर रखवाकर शिनाख्त कराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 11.30 बजे कुछ लोगों ने मेला मैदान के निकट स्थित धर्मकांटा के पास गहरा नाले में शव देखा, इससे सनसनी फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने शव पड़े होने की सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर संकटा देवी चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव नाले से बाहर निकलवाया। शव पर पैंट और शर्ट थी। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मृतक मानसिक रोगी था। शव की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस पर रखवाया है। चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें