क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव की महिला का आरोप है कि गांव के ही तीन लोग रात को दो बजे उसके घर में तमंचा लेकर आए और उसके साथ तमंचे के बल पर सामूहिक बलात्कार किया। यह भी आरोप है कि जाते हुए जान से मारने की धमकी देकर गए हैं।
महिला का कहना है कि पति दूसरे कमरे में सिलाई का काम करते हैं। घटना के बाद पति के पास गई और पूरी घटना की जानकारी दी। आरोप है कि इस मामले को लेकर थाने गए तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। जिसके बाद पीड़ित अपनी शिकायत लेकर एसपी दफ्तर पहुंची।