फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत: घर से बाहर निकलने में डर रहीं महिलाएं और बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रेप के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

सात साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का मामला

अमर उजाला ब्यूरो
निघासन। सात साल की बच्ची की रेप के बाद हुई हत्या से गांव में ही नहीं आसपास के इलाके की महिलाएं और बेटियों में दहशत है। उधर पुलिस ने रेप के बाद बच्ची की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की सात साल की पुत्री को शनिवार की रात एक युवक ने दबोच लिया था। रेप के बाद उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी और नग्न अवस्था में शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित गन्ने के खेत में फेंक दिया था। रविवार की शाम शव बरामद होने के बाद आसपास के गांवों में दहशत फैल गईं थी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर गांव के ही 21 वर्षीय छोटे के खिलाफ रेप, हत्या समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर इस जघन्य घटना से इलाके में दहशत है। सूरज डूबने के बाद से महिलाएं और बच्चे बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन


मृत बच्ची की बहन से भी छेड़छाड़ कर चुका है आरोपी
मृतका के पिता ने बताया कि करीब आठ साल पहले आरोपी छोटे ने उसकी बड़ी बेटी से भी छेड़छाड़ की थी। इस पर उसने पुलिस को तो तहरीर नहीं दी थी, लेकिन गांव में पंचायत हुई थी। पंचायत में मौजूद लोगों ने आरोपी को जमकर फटकारा था और दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी थी।

मुंह दबाकर की गई हत्या, रेप की पुष्टि
निघासन। सोमवार को मृत बच्ची का तीन डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने इसकी वीडियोग्राफी भी कराई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद बच्ची का मुंह दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों ने स्लाइड भी बनाकर पुलिस को सौंपी है। स्लाइड को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजे जोन की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष ने बधाया ढाढस
भाजपा जिलाध्यक्ष शरद वाजपेई सोमवार को गांव पहुंचे। उन्होंने मृत बच्ची के परिवार वालों से घटना की जानकारी ली और ढाढस बंधाया। उन्होंने हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया। समाजसेवी महिला ऊषा दीक्षित ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

वर्जन---
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया है। मंगलवार को आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- संजय त्यागी, इंस्पेक्टर कोतवाली निघासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें