फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की बच्चे से रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सात साल की बच्ची से रेप का प्रयास
घर के बाहर खेल रही थी बच्ची
टॉफी दिलाने के बहाने बुलाकर ले गया आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। रेप के मामलों में कठोर सजा का प्रावधान होने के बाद भी दरिंदे बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को घर के बाहर खेल रही एक सात साल की बच्ची को गांव का ही युवक टॉफी दिलाने के बहाने बुला ले गया और रेप का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ रेप का प्रयास और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
विज्ञापन

थाना मितौली के एक गांव निवासी ने बताया कि उसकी पुत्री रविवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गांव का ही हरीओम उसकी पुत्री को टॉफी दिलाने के बहाने से बुला ले गया और गांव में ही एक स्थान पर उसके साथ रेप की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर जब तक लोग मौके पर पहुंचते आरोपी भाग निकला। सूचना पाकर घर वाले भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर ओपी रजक ने बताया कि बच्ची के पिता की ओर से आरोपी हरीओम के खिलाफ रेप के प्रयास और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर छापामारी की गई, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें