खेत पर गई महिला से छेड़खानी, पुलिस से शिकायत
मझगईं। खेत जा रही महिला को एक युवक ने बुरी नियत से गन्ने के खेत में खींच लिया। महिला किसी तरह से युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और पति को पूरी बात बताई। जिसके बाद महिला के पति ने नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शुक्रवार दोपहर अकेली शौच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी। तभी गांव के ही एक व्यक्ति बुरी नियत से महिला को गन्ने के खेत में खींच ले गया और उससे छेड़खानी शुरू कर दी। महिला किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी और घर पहुंची और पति को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पति-पत्नी दोनों ने चौकी जाकर नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने बताया कि छेड़खानी की घटना की तहरीर मिली थी आरोपी युवक को पकड़ लिया गया था। बताया कि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं जिसके चलते वह पुलिस कार्रवाई नहीं चाहते थे। इसीलिए दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।