Now Affordable treatment in BHU Hospital, 90 per cent of cheap medicines available
- फोटो : demo
धनगढ़ी-नेपाल। नेपाल पुलिस ने कैलाली जिले लमकी-चूहा नगरपालिका के तहत खमरिया गांव से एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां से पुलिस ने बिक्री की जा रही प्रतिबंधित दवाओं के साथ ही भारतीय दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है।
कैलाली जिला पुलिस कार्यालय धनगढ़ी के डीएसपी वीर बहादुर बुढ़ामगर ने बताया कि लमकी-चूहा नगरपालिका तहत वार्ड नंबर नौ खमरिया गांव में चल रहे एक मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की जा रही थी। बताया कि मुखबिर की सूचना पर लमकी थाना पुलिस ने शनिवार को छापा मारा। पुलिस को दुकान से भारतीय कंपनी की नेपाल में प्रतिबंधित दवाओं के साथ ट्रामाडोल, एविल, सिट्राजिन सहित अन्य नशे के रूप में प्रयोग की जाने वाली दवाएं मिली। इसके अलावा मेडिकल रजिस्ट्रेशन भी रजिस्टर्ड नहीं मिला और दुकानदार मेडिकल डिग्री भी नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने दुकानदारभारत के लखीमपुर खीरी जिला के तिकुनियां निवासी छत्रपाल को हिरासत में ले लिया है। साथ ही उसको हिरासत में लेकर धनगढ़ी पुलिस कार्यालय लाया गया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।