फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से भागी तीन लड़कियों को एसएसबी ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनियां।
विज्ञापन

इंडो नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी पोस्ट के जवानों ने नेपाल से भागकर आ रहीं तीन लड़कियों को पकड़ लिया और उनके परिवार वालों को बुलाकर परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

इंडो नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी पोस्ट है। यहां से नेपाल और भारत आने-जाने वाले नागरिकों की जांच पड़ताल की जाती है। एसएसबी पोस्ट खखरौला के उपनिरीक्षक सुनील दत्त ने बताया भारत नेपाल जाने वाले मार्ग पर बुधवार को भोजी गांव के निकट पेट्रोलिंग चेकिंग के दौरान तीन लड़कियों पर संदेह होने पर उन्हें रोककर पूछताछ की तो यह बात पता चली कि तिकुनिया रोड पर बस स्टैंड पर कमला नामक एक महिला ने उनको यूपी के अलीगढ़ जिले में स्थित मीट फैक्ट्री में काम दिलाने को लेकर बुलाया है। इस पर एसएसबी ने बस स्टैंड पर जाकर महिला की तलाश की, लेकिन महिला नहीं मिली। इसके बाद वापस आकर तीनों लड़कियों के नाम पता पूछे जाने पर उन्होंने नेपाल स्थित गांव का पता बताया। इस पर उनके माता-पिता को बुलाया गया। परिवार वालों ने बताया कि तीनों लड़कियां सुबह तड़के निकली हैं। घर में किसी को नहीं पता है। वह लोग उनकी तलाश कर रहे थे। इस बाबत एसएसबी पोस्ट खखरौला के प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि लड़कियों को बहला-फुसलाकर के काम दिलाने का झांसा देकर भारत के जिलों में ले जाया जाता है। इसके बाद इन लड़कियों को बिक्री कर दिया जाता है, जिसके चलते यह धंधा मानव तस्करी मैं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें