फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेवरों से भरा डिब्बा लेकर बाइक सवार बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। जेवर खरीदने के बहाने बुधवार को नकहा बाजार में स्थित एक दुकान पर आए बाइक सवार दो बदमाश जेवर देखने के बाद 80 ग्राम सोना रखा डिब्बा लेकर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई वारदात से सोने-चांदी के व्यापारियों में दहशत व्याप्त हो गई। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कसबा नकहा निवासी तेजराम ने बताया कि उनकी पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर मुख्य चौराहा पर सोने चांदी की दुकान है। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक दुकान पर पहुंचे और जेवर दिखाने को कहा। इस पर उन्होंने नाक की कील, अंगूठी दिखाई। एक बदमाश ने नाक की कील खरीदी और ढाई सौ रुपये भी दिए। कुछ देर बाद उसके दूसरे साथी ने कहा कि हमें भी झुमकी और बाला दिखा दो। इस पर उन्होंने झुमकी और बाला सहित करीब 80 ग्राम सोना डिब्बे में रख दिया और उसे देखने के लिए दे दिया। वह अन्य ग्राहकों को सामान दिखाने लगे। इसी बीच दोनों युवक उसे चकमा देकर डिब्बा लेकर बाइक से फरार हो गए। यह देख उसके हाथपांव फूल गए। घटना की सूचना देकर कुछ व्यापारियों ने आरोपियों की खोजबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई अता-पता नहीं चला। सूचना पर चौकी प्रभारी मान सिंह मौके पर पहुंचे और व्यापारी से घटना के बाबत जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें