फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। परिचित के अंतिम संस्कार से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। दोनों ही बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

ग्राम बिचपुरी थाना धनारी, जनपद संभल के रहने वाले राकेश पुत्र नेतराम एवं विजेंद्र पुत्र माया शरण बाइक से एक परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होकर ग्राम बंजरिया, बिसौली से बुधवार रात में लौट रहे थे। बिसौली- इस्लामनगर मार्ग पर ग्राम हेमपुर दियोरा के पास एक मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पहुंची थाना पुलिस दोनों को अस्पताल ले आई। यहां डॉक्टर ने भी विजेंद्र को मृत घोषित कर दिया जबकि राकेश को गंभीर घायल होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राकेश भी ठीक से कुछ बता नहीं पा रहा था। युवकों की जेब से निकले फोन से परिजनों को सूचना दे दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक परिजन नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें