फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों में घुसे चोर, दो घरों से बटोर ले गए लाखों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। थाना फूलबेहड़ की सुंदरवल चौकी क्षेत्र के गांव सिकटिहा में बुधवार रात चोर दो घरों से नकदी-जेवर समेत लाखों का सामान बटोर ले गए। तीसरे घर में जब चोर घुसे तो जाग हो गई। घर वालों ने पड़ोसियों की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा घटना को गंभीरता से न लेने पर लोग भड़क उठे। सुबह भारी संख्या में लोग पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी का घेराव कर नाराजगी जताई। घटना को संदिग्ध मान पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सिकटिहा गांव निवासी मैनेजर प्रसाद ने बताया कि बुधवार रात जब घर के लोग सो रहे थे। तभी दीवार फांदकर घर के अंदर घुसे चोर कमरे में रखे छह बक्से उठा ले गए। सुबह आंख खुलने पर चोरी की जानकारी लगी। खाली बक्से घर से दो सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में मिले। उन्होंने बताया चोर 75 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख के जेवर लेकर भाग निकले। गांव के ही खुशी दयाल के मुताबिक चोर उनके घर से दो बक्सों और मिट्टी की गुल्लक से पांच हजार रुपये और एक लाख के जेवर चुरा ले गए। वहीं कमलेश कुमार ने बताया कि घर में चोरी के दौरान महिलाओं के जाग जाने से चोर बक्सा कमरे में ही छोड़ कर भाग खड़े हुए। घरवालों के मुताबिक उन्होंने भागते समय आसपास के लोगों की मदद से एक आरोपी को दबोच लिया। ग्रामीणों ने यूपी 100 और चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। उधर पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह चौकी का घेराव कर लिया। चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने भीड़ बढ़ती देख आरोपी को फूलबेहड़ कोतवाली में दाखिल करा दिया। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। गांव के ही एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें