बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। थाना मैलानी क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा के निकट ग्राम पंचायत ग्रंट नंबर 11 के मजरा प्रतापपुर निवासी वंश गोपाल (35) की सोमवार दोपहर अचानक तबियत बिगड़ने पर परिवारीजन उसे लेकर बांकेगंज सीएचसी पहुंचे। जहां उसकी तबियत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने वंश गोपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिवारीजन उसे लेकर घर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसओ मैलानी आरडी सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मृतक के भाई महावीर ने संबधित मामले में पत्नी वियोग में भाई के जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोट मिलने के बाद मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
...