फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में महिला ने सड़क जाम कर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटोलाइन 03एमडीआई 6,7,8
विज्ञापन


जमीन के विवाद में महिला ने
सड़क जाम कर किया हंगामा
एक घंटे तक चले ड्रामे में फंसे रहे वाहन
- संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई न होने पर किया ऐसा
- प्रभारी कोतवाल ने दिलाया मदद का भरोसा, सीएचसी भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहम्मदी।
कस्बे में एक महिला ने जमीन के विवाद में रामलीला गेट के पास गोला-शाहजहांपुर मार्ग पर लेटकर मार्ग जाम कर दिया। लगभग एक घंटे तक चले इस ड्रामे में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। काफी मानने के बाद महिला को पुलिस मार्ग से हटा सकी। पुलिस ने उसे सीएचसी मोहम्मदी पहुंचाया। जहां से परिवार के लोग उसे घर ले गए।
पसगवां थाना क्षेत्र के गांव खाखिन निवासी मोहन की पत्नी 50 वर्षीय रामश्री (50) मंगलवार सुबह मोहम्मदी आकर गोला-शाहजहांपुर रोड पर लेट गई और हंगामा करने लगी। इससे मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। रामश्री का कहना था कि उसके पति मोहन की मौत 10-15 साल पहले हो चुकी है। पति पांच भाई थे, जिसमें एक की शादी नहीं हुई थी। उसकी पैतृक जमीन का बंटवारा चार भाइयों रामचंद्र, मोहन, शंभू और नन्हें में हो गया था, लेकिन सास केतुका की मौत के बाद उसकी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। अपनी सास की जमीन में हिस्सा पाने के लिए रामश्री संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत करने आई थी, लेकिन वहां जब उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो वह रामलीला गेट पर ही लोटपोट कर हंगामा करने लगी।
विज्ञापन

लगभग एक घंटे के ड्रामे के बाद प्रभारी कोतवाल डीके सिंह मौके पर पहुंचे। महिला से वार्ता कर उसे समझाया और न्याय का भरोसा दिलाया। तब किसी तरह महिला रोड से हटने को तैयार हुई। पुलिस ने उसे सीएचसी मोहम्मदी में भर्ती कराकर उसका इलाज कराया।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्सकों का कहना है कि महिला घरेलू विवाद के चलते मानसिक रूप से काफी परेशान थी। महिला अपने साथ कुछ कागजात और एक थैले में थोडे़ गेहूं लेकर आई थी, जो उसने रोड पर फैला दिए और सारे कागज फाड़ दिए। रामश्री के पास दस बीघा जमीन है और एक पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें