फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषैला पदार्थ खाने से युवती समेत दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में जहरीला पदार्थ खाने से एक एक युवती सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना मैगलगंज के गांव बल्लीपुर निवासी नीरज मिश्रा (40) ने अज्ञात कारणों के चलते मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रात में नीरज मिश्रा ने दम तोड़ दिया। परिवार के लोग आत्महत्या करने के कारणों के बाबत अनभिज्ञता जता रहे हैं, जबकि पुलिस घटना के पीछे घरेलू कलह बता रही है। दूसरी घटना गोला कोतवाली क्षेत्र के कसबा अलीगंज में हुई। कसबा निवासी रमेश कुमार की पुत्री पूजा देवी (18) ने पांच दिन पहले घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वालों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर मंगलवार को परिवार के लोगों ने पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार की रात में ही उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि पूजा की शादी गांव गौरिया से तय हुई थी। मई महीने में बरात आनी थी, जबकि पूजा इस शादी से संतुष्ट नहीं थी। इसी के चलते उसने विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।

अस्पताल से दोनों की मौत का मेमो आया था। इस पर संबधित थानों से सिपाही बुलाकर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। आगे की कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फतेह सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें