फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच घर जलकर हुए खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/मितौली। थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में रविवार रात्रि एक घर में पड़े छप्पर में आग लग गई। आग की चपेट में पड़ोस के चार और घर भी आ गए। इस अग्निकांड में हजारों का नुकसान हो गया। पीड़ित ने पड़ोसी पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में रविवार रात आठ बजे अचानक सोहन लाल के घर में पड़ा छप्पर धू-धू कर जलने लगा। देखते ही देखते आग ने पास में ही रहने वाली सोहन की मां, खुशीराम, छेदालाल और मायाराम के घरों को अपने आगोश में ले लिया। मौके पर पहुंचे गांववालों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग की लपटों में अनाज, चारपाई, बिस्तर, कपड़े और खेतीबाड़ी के उपकरण आग की भेंट चढ़ गए। पीड़ितों के पास खाने और सिर छिपाने तक को कुछ नहीं बचा है। पीड़ित छेदालाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पड़ोसी रामदयाल और सोहन लाल ने उनके घर में आग लगा दी है, जिससे करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। वहीं सोहन लाल ने भी छेदालाल आदि के खिलाफ तहरीर दी है। बताते है कि दोनों पक्षों में बंटवारे को लेकर विवाद है। इसी वजह से रंजिश चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें