फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की शादी होने की सूचना पर महिला एवं बाल विवाह निषेध टीम ने डाली दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नाबालिग की शादी होने की सूचना पर महिला एवं बाल विवाह निषेध टीम ने डाली दबिश
नहीं हो रही थी शादी, लड़की के पिता ने दी थी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। महिला एवं बाल विवाह निषेध टीम ने फर्कपुर क्षेत्र के जोड़िया के नजदीक नाबालिग की शादी की सूचना पर दबिश दी। टीम को शादी होती नहीं मिली। लेकिन नाबालिग लड़की की जल्द ही शादी करवाए जाने की बात सामने आई। टीम नाबालिग लड़की और उसके मां-बाप को महिला थाने लेकर पहुंची। यहां पर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए। वहीं, चेतावनी दी गई कि यदि लड़की के बालिग होने से पहले उसकी शादी कराई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी अरविंद्रजीत कौर ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता ने शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी बेटी की शादी करना चाह रही है। जबकि उसकी शादी की उम्र नहीं है। इस दौरान जांच की तो लड़की की उम्र 15 साल मिली है। वहीं किशोरी की मां ने कहा कि उस पर लगाए आरोप गलत हैं। उन्होंने बेटी की शादी कोई तय नहीं की है। आरोप गलत हैं। उसके पति गलत आरोप लगा रहे हैं। क्योंकि उसके साथ उनकी बनती नहीं है। अरविंद्रजीत कौर ने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला और उसके पति के लिखित में बयान दर्ज किए गए है। वहीं महिला को चेतावनी दी गई है कि यदि उसने लड़की के बालिग होने से पहले उसकी शादी करवाई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें