फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने जंगल से एक शिकारी दबोचा, चार फरार हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-03एलकेएच503
विज्ञापन

वन विभाग ने जंगल से एक शिकारी दबोचा, चार फरार
क्रासर
शिकारी से देशी बंदूक, बाइक, टार्च और जाली बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज गश्ती दल टीम ने जंगल के अंदर वन्यजीवों के शिकार की फिराक में मौजूद एक शिकारी को धर दबोचा, जबकि उसके चार अन्य साथी मौका पाकर फरार हो गए। वन विभाग ने पकड़े गए शिकारी के पास से देशी बंदूक, बाइक, टार्च और जाल बरामद किया है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आरोपी का चालान भेजा गया है।
विज्ञापन

दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डाइरेक्टर रमेश कुमार पांडे ने बताया कि सूचना पर मंगलवार रात बफरजोन मैलानी रेंज वन कर्मियों की टीम में शामिल रेंजर डीएस यादव, वन दरोगा अब्दुल खालिक, नवीन सिंह चार वॉचरों के साथ जंगल में गश्त पर थे। इस दौरान रात्रि करीब दो बजे गढ़ा बीट के कंपार्टमेंट 7 में संदिग्ध तरीके से पांच लोग दिखाई दिए। वन कर्मियों की टीम जब तक वहां पहुंची इससे पहले चार लोग मौका पाकर जंगल से फरार हो गए। वन कर्मियों की टीम ने एक शिकारी का पीछा कर उसे धर दबोचा। गिरफ्त में आया शिकारी नेतराम पुत्र गजोधर पीलीभीत जिले के थाना सेहरामऊ के खंजनपुर गांव का निवासी है। फील्ड डाइरेक्टर ने यह भी बताया कि जंगल से पकड़ा गया शिकारी नेतराम काफी शातिर किस्म का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें