फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई ने पकड़ी बिजली चोरी, चौदह पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विद्युत चेकिंग करने गई टीम की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी और सरकारी कागज भी फाड़ डाले। इसके खिलाफ कर्मियों की तरफ से कोतवाली में तहरीर दी गई है। इसके अलावा चेकिंग टीम ने धौरहरा क्षेत्र के चिकनाजती, रेहुआ, बैबहा, होलागढ़ इलाके में कई जगहों पर छापेमारी कर कनेक्शन चेक किए। इस दौरान कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले 14 लोगों के खिलाफ जेई ने धौरहरा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिजली विभाग कटिया कनेक्शन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चला रहा है। रविवार को इसी के तहत क्षेत्र के बैबहा गांव की बाजार में पांच सदस्यीय टीम कटिया कनेक्शन के खिलाफ जांच करने गई थी। ग्रामीण चेकिंग अभियान का विरोध कर बिजली विभाग की टीम से भिड़ गए और हाथापाई करने लगे। ग्रामीणों ने सरकारी कागज भी फाड़ डाले। जेई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि विभाग के संविदा कर्मी श्रीकेशन, आलोक, सुमित मिश्र, कमलेश बैबहा गांव में कटिया कनेक्शन की जांच को गए थे। इनसे गांव के ही स्वामीदयाल, सुभाष, जयनाथ, लल्लू, गार्गी ने मारपीट कर सरकारी कागज फाड़ डाले। मारपीट के मामले में बैबहा गांव के पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गयी है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया संविदा कर्मी ने कुछ लोगों पर पिटाई का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
इसके अलावा पॉवर कारपोरेशन के अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में चेकिंग टीम ने चिकनाजती, रेहुआ बाजार, बैबहा, होलागढ़ सहित कई जगहों पर छापेमारी कर घरेलू, कामर्शियल, पॉवर बैल्डिंग मशीन के कनेक्शन चेक किए। इसमें रमाशंकर, हरकिशुन, ईश्वरदीन, महेश प्रसाद, निवासी चिकनाजती उमेश और मलकीत निवासी वाली, सरवन, बलराम, नीलम निवासी होलागढ़, सज्जाद, इरफान, डिजिटल सेवा कॉमन सेंटर रेहुआ चौराहा, रमाशंकर और स्वामीदयाल निवासी बैबहा सहित 14 लोगों के खिलाफ धौरहरा कोतवाली में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जेई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा। अगर ओवरलोड, विद्युत चोरी मिली तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस दौरान सतेंद्र कुमार, जुनैद आलम, कांता देवी, सुमित कुमार, रोहन दीक्षित संविदा कर्मी, रवि पांडेय, कमलेश, आलोक श्रीवास्तव सहित अन्य लोग टीम में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें