फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला समेत तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला समेत तीन लोगों की संदिग्ध हालात में जान गई
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग स्थानों पर वारदात, रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ के गांव पिपरा मरोड़ा निवासी एक व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के बेटे ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन जहर पिलाकर पिता को मार डालने का आरोप लगाया है। तेतारपुर में ससुराल आए सीतापुर के एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घर वाले उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, शहर के सफीपुर नईबस्ती निवासी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे तीनों परिवारों में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गईं।
00
वारदात: एक
बेटा बोला, पिता को रंजिश में शराब में जहर देकर मारा
लखीमपुर खीरी। गांव पिपरा मरोड़ा निवासी नंदकिशोर ने बताया कि वह पंजाब में काम करता है। पिता रामेश्वर परिवार के लोगों के साथ गांव में ही रहते हैं। शुक्रवार की शाम पिता गांव बलहापुर गए थे। शाम करीब शाम करीब सात बजे जब वापस घर आए तो नशे में थे। घर आते ही वह चारपाई पर गिर गए और उनकी मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक पिता के मुंह से झाग निकल रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों से उनकी जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। विपक्षियों ने कई बार पिता को डराया धमकाया और जबरन सुलह करने की कोशिश की, लेकिन पिता नहीं माने। आरोप है कि इसी रंजिश में उसके पिता को शराब में मिलाकर जहर दिया गया, इससे उनकी मौत हुई है। घरवालों की सूचना पर शनिवार को वह गांव पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

00
वारदात: दो
ससुराल आए सीतापुर के युवक की मौत
लखीमपुर खीरी। सीतापुर के गांव उदनापुर निवासी कोरैया निवासी कमलेश अपनी पत्नी मीना और बच्चों को लेकर शनिवार की शाम करीब छह बजे अपनी ससुराल तेतारपुर आया था। पत्नी मीना ने बताया कि खाना खाने के बाद पति चारपाई पर लेट गए। शाम करीब आठ बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इससे घर में चीखपुकार मच गई। घरवाले पति को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो बेटियां और दो छोटे बेटे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

0
वारदात: तीन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के शफीपुर नईबस्ती निवासी परमानंद ने बताया कि वह मजदूरी करता है। शनिवार की शाम वह मजदूरी करके घर आया। पत्नी 35 वर्षीय रेशम देवी उसे और उसकी मां और बच्चों को खाना खिला रही थी। इसी दौरान वह कमरे में चली गई और वहां उसे उल्टियां आने लगीं। मुंह से झाग निकलते देख परिवार में हड़कंप मच गया। घरवाले उसे पहले महेवागंज स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां से हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें