फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने युवक को मानसिक मंदित बताकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी/महेवागंज/सुंदरवल। पकरिया गांव में सिख फार्मर के बंद पड़े मकान के पास संदिग्ध हालात में खड़े एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इस बीच कुछ लोगों ने चोर समझकर उसकी लात घूसों से पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बगैर पूरी पड़ताल किये पुलिस ने युवक को मानसिक मंदित बताकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

फूलबेहड़ के पकरिया गांव में वृहस्पतिवार सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर जा रहे थे। तभी गांव के छोर पर स्थित एक सिख फार्मर के बंद पड़े मकान के पास उन्हें कुछ आहट सुनाई दी। जब ग्रामीण पास गए तो वहा एक युवक खड़ा दिखा। ग्रामीणों ने उसे चोर समझ पकड़ लिया। इस बीच कुछ लोगों ने उसकी पिटाई की और यूपी 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम उसे पकड़कर चौकी सुंदरवल ले आई। जहां पूछताछ कर उसे छोड़ दिया गया। चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने बताया कि युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ा था वह मानसिक मंदित था। जिसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें