लखीमपुर खीरी। जलती ढिबरी गिरने से झुलसी थाना नीमगांव क्षेत्र की एक किशोरी की तीसरे दिन गुरुवार की रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे उसके परिवार में चीख पुकार मच गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव घर वालों को सौंप दिया है।
गांव बिलहरी निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि नौ अप्रैल को जलती ढिबरी गिर गई थी, जिससे कपड़ों में आग लगने से उसकी पुत्री मोनी (14) गंभीर रूप से झुलस गई थी। घर वालों ने झुलसी मोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां गुरुवार की रात पुत्री की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया।