फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर सुबह-शाम लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। चुनाव ड्यूटी पर गए वाहनों के वापस आने से शुक्रवार सुबह रोडवेज से लेकर बरेली रोड पर कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने किसी प्रकार यातायात को बहाल किया। इसी प्रकार शाम के समय भी बरेली और कालाढूंगी रोड पर जाम लग गया था। एमबीपीजी डिग्री कॉलेज और आसपास से बसें सहित अन्य वाहनों के निकलने के कारण यह जाम लगा। मंगलपड़ाव चौकी पुलिस ने आवागमन सामान्य करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने आवागमन सामान्य किया। दोपहर में भी इस मार्ग पर आवागमन बढ़ने से यातायात बाधित हुआ। इसी प्रकार कालाढूंगी रोड पर भी शाम के समय जाम लग गया। पुलिस का मानना है कि वाहनों का आवागमन एक साथ काफी संख्या में होने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो रही है। शनिवार को ऐसी स्थिति पैदा नहीं होगी।
विज्ञापन



शहर की सड़कों पर सुबह-शाम लगा जाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें