फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का झांसा देकर युवक से एक लाख तीस हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर युवक से एक लाख तीस हजार ठगे
विज्ञापन

मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव हथेला वाजिदपुर में नौकरी का झांसा देकर एक युवक से एक लाख तीस हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित को जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि गांव हथेला वाजिदपुर के योगेश कुमार को अरुण कुमार उर्फ डब्बू ने विद्युत विभाग में जेई की नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था इसके लिए अरुण कुमार ने युवक से पैसों की मांग की थी। योगेश कुमार ने यह बात अपने पिता को बताई तो उन्होंने पांच अगस्त 2016 को एक लाख तीस हजार की रकम दे दी। कुछ दिन बाद फर्जी परीक्षा की तारीख बताकर टालमटोल करता रहा। जिससे पीड़ित को शक हुआ तो उसने रुपये वापस करने को कहा। इस पर अरुण ने पैसे नहीं दे पाएंगे कहकर जान से मार डालने की धमकी देकर भगा दिया। परेशान हाल पीड़ित योगेश ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह को आपबीती सुनाई और तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ने जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें