फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

मोहम्मदी। कस्बे के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा में एक विवाहिता को दहेज लोभियों ने मारपीट करके घर से निकाल दिया। पीड़िता ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना पिहानी के गांव मोहम्मदपुर सरैयां निवासी रौनक अली की पुत्री सबि फातिमा ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसका निकाह मोहम्मदी कस्बे के मोहल्ला पूर्वी लखपेड़ा निवासी जाहिद के साथ हुआ था। निकाह में दिए गए दान दहेज से ससुराल के लोग खुश नहीं थे। 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। उसके एक पुत्र है। तीन माह पूर्व जब उसकी बेटी का जन्म हुआ तो उसके पति ने मारना पीटना शुरू कर दिया और ताने देने लगा कि न तू दहेज लेकर आई ऊपर से लड़की पैदा कर दी सो अलग। हद तो तब हो गई कि सात दिसंबर की रात नौ बजे पति ने मारापीटा। आठ दिसंबर की सुबह फिर पिटाई कर उसे घर से भगा दिया। तीन माह की बच्ची को भी छीन लिया। इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें