फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल व रेडीमेड व्यापारी के बीच हुआ विवाद, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फल व रेडीमेड व्यापारी के बीच हुआ विवाद, मची अफरातफरी
विज्ञापन

क्रासर
पुलिस ने रेडीमेड व्यापारी की तहरीर पर दर्ज की रिपोर्ट
पलियाकलां। नगर के मेला रोड जाने वाले रास्ते के किनारे निर्माणाधीन शौचालय के पास फल की दुकान लगाए युवकों और रेडीमेड कपड़ों के व्यापारी के बीच विवाद हो गया। नाटकीय घटनाक्रम व हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। उधर तमाम व्यापारियों के साथ थाना पहुंचे रेडीमेड व्यापारी ने पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला अहिरान निवासी रेडीमेड व्यापारी मुकेश गुप्ता कई व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह सुबह करीब साढ़े दस बजे घर से दुकान जा रहे थे। मेला गेट के सामने फल की दुकान कुछ युवक रास्ते में लगाए थे। जब उनसे रास्ते से ठेला हटाने को कहा गया तो उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दीं। आरोप है कि युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और किसी तरह मामले को शांत कराया। उन्होंने युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ल ने बताया कि आरोपी तीन युवकों पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें