फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोटनपुरवा से 90 हजार का सामान बटोर ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बोटनपुरवा से 90 हजार का सामान बटोर ले गए चोर
विज्ञापन

निघासन। क्षेत्र के गांव बोटन पुरवा में एक व्यक्ति के घर शनिवार की रात घुसे चोर एक हजार रुपये की नकदी सहित करीब 90 हजार रुपये का सामान बटोर ले गए। परिवार वालों घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वह सोकर उठे। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

गांव बोटनपुरवा निवासी बैजू ने बताया कि शनिवार की रात वह परिवार समेत घर में सो रहे थे। रात में किसी समय रात घास फूस की लगी टटिया हटाकर चोर घर में घुस आए। चोरों ने बक्से का ताला तोड़ दिया और एक हजार की नकदी, दो जोड़ी सोने के कुंडल, ताबीज, मटर माला, दो जोड़ी चांदी की पायल, जेवरी समेत करीब 90 हजार का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह हुई जब वह लोग सोकर उठे। चोरी की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। दरोगा हनुमंत तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दरोगा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें