फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से 19 गोवंशीय पशु बरामद

Sat, 18 Mar 2017 10:45 PM IST
लखीमपुर, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

14 पशु जीवित, पांच मृत अवस्था में मिले 
 एलआरपी पुलिस चौकी के पास एक ट्रक का टायर फट गया, जिससे चालक और उसमें सवार लोग मौके से भाग निकले। शक होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 19 गोवंशीय पशु बरामद हुए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

शनिवार की सुबह एक ट्रक सीतापुर की ओर से पीलीभीत की तरफ जा रहा था। अचानक ट्रक का टायर एलआरपी पुलिस चौकी के पास फट गया, जिससे ट्रक चालक और उसमें सवार लोग मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर कई लोग पहुंच गए। शक होने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक की तलाश ली। सीओ सिटी ने बताया कि ट्रक से कुल 19 पशु बरामद हुए हैं, जिनमें पांच पशु मृत अवस्था में मिले। बरामद जीवित पशुओं को ग्रामीणों को पुलिस ने सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि ट्रक कब्जे में लेकर चालक समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें